Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

हिस्ट्रीशीटर सूदखोर रोहित तोमर पर 5 हजार का इनाम घोषित, हाईकोर्ट ने ख़ारिज की रिव्यू पिटीशन

रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने कुख्यात सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि जो भी व्यक्ति रोहित की गिरफ्तारी या उसके ठिकाने की जानकारी देगा, उसे इनाम दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि रोहित पिछले पांच महीनों से फरार है और इस दौरान उसके खिलाफ लगातार नए मामले दर्ज हुए हैं।

बिलासपुर हाईकोर्ट ने रोहित तोमर की वह रिव्यू पिटीशन भी खारिज कर दी है, जिसे उसने 2013 के चर्चित गोलीकांड मामले में दायर किया था। अदालत के फैसले के बाद अब यह मामला निचली अदालत में अंतिम सुनवाई के लिए आगे बढ़ सकेगा।

पुलिस के अनुसार रोहित तोमर 2 जून से फरार है। इससे पहले पुलिस उसके बड़े भाई वीरेंद्र तोमर को ग्वालियर से गिरफ्तार कर रायपुर जेल भेज चुकी है।पिछले पांच महीनों में तोमर बंधुओं पर मारपीट, अवैध वसूली, धमकी, ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी के आठ नए मामले दर्ज हुए हैं। इसके अलावा तेलीबांधा थाने में भी रोहित के खिलाफ एक लंबित मारपीट का केस है।

पीड़ितों द्वारा लगाए आरोप:

नरेश सचदेवा: 2.5 लाख का कर्ज, 20 लाख की वसूली
गोपाल कुमार: 2 लाख कर्ज, 28 लाख की वसूली
हरीश कछवाहा: 3.5 लाख कर्ज, 50 लाख चुकाए
जयदीप बनर्जी: 16 लाख पर 52 लाख की वसूली

पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों पर अब तक16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, धमकी, अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग जैसे अपराध शामिल हैं। पुलिस आरोपित की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और पुराने मामलों की भी दुबारा जांच की जा रही है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468