Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: अवैध सागौन तश्करी पर बड़ा एक्शन, देर रात टीम ने तश्कर को पकड़ा

गरियाबंद। फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र की टीम ने 29 नवंबर की रात 12:20 बजे अवैध लकड़ी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नग सागौन गोला जब्त किया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब वन विभाग की टीम नियमित गश्त पर थी और उन्हें ट्रैक्टर से संदेहास्पद परिवहन की जानकारी मिली।

वन विभाग ने बताया कि यह अवैध सागौन परिवहन ग्राम सोरिद निवासी धनीराम पिता कलीराम निषाद द्वारा किया जा रहा था। मौके से आरोपी द्वारा उपयोग में लाया जा रहा सोलिस ट्रैक्टर (मॉडल 4515, नई लाल रंग) एवं बिना नंबर की ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है।

वन विभाग के अनुसार ज़ब्त किए गए सागौन गोलों का बाजार मूल्य लगभग 70,000 रुपये आंका गया है। यह लकड़ी बिना किसी वैध दस्तावेज़ के परिवहन की जा रही थी।

वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण क्रमांक 1167/09 दर्ज करते हुए भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 140 के तहत कार्रवाई की है। विभाग आरोपित के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गया है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468