Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

दुर्ग में जमीन गाइडलाइन का विरोध हिंसक, पुलिस ने कारोबारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

दुर्ग में जमीन की नई कलेक्टर गाइडलाइंस का विरोध कर रहे जमीन कारोबारियोें पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आपको बता दे सरकार के इस फैसले के बाद जहां कांग्रेस लगातार इसे मुद्दा बनाकर राजनीति कर रही है, वहीं जमीन कारोबारी भी इस फैसले से जमीन की कीमतें 5 से 9 गुना बढ़ने का हवाला दे रहे हैं। आज दुर्ग में जमीन कारोबारी और कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन उग्र होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस ने जमीन कारोबारियों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

जानकारी के मुताबिक दुर्ग जिले में जमीन कारोबारी लगातार आज पांचवें दिन भी प्रदर्शन कर रहे थे। सुबह से ही बड़ी संख्या में कारोबारी कलेक्ट्रेट और रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर जुट रहे थे। नये कलेक्टर गाइडलाइंस के विरोध में नारेबाजी और धरना-प्रदर्शन के बीच एकाएक माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने पहले से ही पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर रखी थी। दोपहर करीब 1 बजे प्रदर्शनकारी रजिस्ट्रार कार्यालय की तरफ बढ़ रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ आगे बढ़ती रही।

इस दौरान जवानों के साथ प्रदर्शनकारियों की जमकर झूमाझटकी हो गयी। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और भीड़ को पीछे धकेला। लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारियों के बीच भगदड़ मच गयी। लेकिन कुछ देर बाद ही दोबारा सभी इकट्ठा होकर उग्र रूप से विरोध करने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस ने सभी प्रदर्शन कर रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान पुलिस ने कुछ जमीन कारोबारियों को ​हिरासत में भी लिया गया है।

वहीं पुलिस के लाठीचार्ज और भगदड़ के दौरान कई लोगों को चोटें आई हैं। जबकि बड़ी तादाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। कांग्रेस ने भी सरकार के खिलाफ इस उग्र प्रदर्शन में हिस्सा लिया और काले झंडे दिखाए। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं लाठीचार्ज को लेकर पुलिस ने अपना पक्ष रखा है, अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा गया। जिसके बाद सारी स्थिति नियंत्रण में है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468