Trendingबड़ी खबरबॉलीवुडमनोरंजन

तलाक के 4 साल बाद समांथा ने रचाई दूसरी शादी, मंदिर में ल‍िए सात फेरे, जानिए कौन है दूल्हा

बधाई हो! एक्ट्रेस समांथा रूथ प्रभु ने फैंस को गुडन्यूज दी है. उन्होंने बॉयफ्रेंड राज निदिमोरू संग दूसरी शादी की है. एक्ट्रेस ने इंटीमेट वेडिंग की फोटोज को इंस्टा पर शेयर किया है. लाल साड़ी में सजी धजी समांथा को फैंस ने शादी की मुबारकबाद दी है. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 1.12.2025.

एक हुए समांथा-राज

समांथा ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. एक फोटो में कपल एक दूसरे को एंगेजमेंट रिंग पहनाते दिखा है. समांथा और राज की कैंडिड फोटोज पर फैंस अपना दिल हार रहे हैं. समांथा को फिर सोलह श्रृंगार में देखना फैंस को खुश कर गया है. वो पति राज का हाथ थामे फोटो में नजर आईं. रेड साड़ी में चोकर नेकलेस, मैचिंग बैंगल्स, ईयरिंग्स में वो दिखीं. उन्होंने बालों को गजरा लगाकर टाई किया हुआ है. वहीं राज व्हाइट कुर्ता पायजामा और ब्राउन जैकेट में हैंडसम लगे.

उनकी केमिस्ट्री लोगों को भा गई है. फैंस और सेलेब्स ने राज-समांथा को शादी की ढेरों बधाई दी है. ब्राइडल लुक में वो खूबसूरत लगीं. तलाक के बाद बुरे दौर से गुजरीं समांथा की जिंदगी के खुशियों से भरता देख फैंस खुश हैं. एक्ट्रेस ने पहली शादी काफी धूमधाम से की थी. नागा संग उन्होंने क्रिश्चियन और ट्रैडिशनल वेडिंग की थी. लेकिन एक्ट्रेस ने राज संग गुपचुप सिंपल वेडिंग करने का फैसला लिया.

समांथा का नागा संग हुआ था तलाक

समांथा और राज दोनों की ये दूसरी शादी है. एक्ट्रेस की पहली शादी साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्या से हुई थी. 2017 में उन्होंने लव मैरिज की थी. लेकिन ये रिश्ता लंबा नहीं चला. 2021 में उनका तलाक हुआ. नागा संग रिश्ता टूटने पर समांथा बिखर गई थी. मूव ऑन करने में उन्हें काफी मुश्किल हुई थी. वो डिप्रेशन में भी रहीं. इस बीच उनकी जिंदगी में डायरेक्टर राज निदिमोरू की एंट्री हुई.

सीरीज फैमिली मैन की शूटिंग के दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ी थीं. दोनों ने काफी समय पर अपने रिलेशन के गुपचुप रखा. कुछ महीनों पहले ही उन्होंने अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल किया. अब 1 दिसंबर को समांथा-राज जन्मों जन्मांतर के साथ बन गए हैं. राज की पहली शादी श्यामली डे से हुई थी. जानकारी के मुताबिक, राज और श्यामली 2022 में अलग हो गए थे.

View this post on Instagram

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 461