Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर: 20 अप्रैल से स्कूलों की छुट्टियां घोषित, शिक्षकों पर लागू नहीं होगा आदेश

रायपुर: छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी और लू जैसे हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश तय समय से पहले लागू करने की घोषणा कर दी है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक छुट्टियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के चलते बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए अवकाश की तिथि में संशोधन किया गया है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू होगा, जबकि शिक्षक और स्कूल स्टाफ पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार कार्य करते रहेंगे।

प्रदेश में कई जिलों में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है, जिससे दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Related Posts

जंगल में मिट्टी के अंदर दफन मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज…

CG NEWS: कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से की माता-पिता की हत्या, शवों को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की थी तैयारी

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले…

1 of 455