Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कवर्धा में दर्दनाक हादसा: नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, 4 युवकों की मौत, 2 की हालत गंभीर

कवर्धा जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार, रायपुर के बिरगांव निवासी छह युवक पंडरिया में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर कार (क्रमांक CG 10 AS 1082) से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे पांडातराई थाना क्षेत्र के गड़ई गांव स्थित हाफ नदी पुल के पास पहुंचे, कार तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और पुल से नीचे नदी में गिर गई।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

इस दर्दनाक दुर्घटना में

  • अरमान अली (20)
  • मोहम्मद सैफ (19)
  • अनस अली (21)
  • कौनैन (19)

की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं,

  • जुनेद रजा (21)
  • आरजु खान (19)

गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पांडातराई पुल के पास का यह मोड़ पहले भी कई हादसों का कारण बन चुका है। अंधेरा और तेज रफ्तार इस दुर्घटना की मुख्य वजह मानी जा रही है।

पांडातराई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ओवरस्पीड और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे का प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

Related Posts

सुशासन तिहार में CM विष्णु देव साय का सख्त संदेश: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अफसर को मीटिंग से किया बाहर

रायपुर/बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर प्रवास के…

1 of 308