Trendingखेलछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में RCB vs MI मैच का क्रेज: 5 मिनट में 80% टिकट बुक, फैंस में जबरदस्त उत्साह

रायपुर। राजधानी रायपुर में 10 मई को होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच महामुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रविवार दोपहर 3 बजे जैसे ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हुई, कुछ ही मिनटों में पहले फेज के सभी टिकट बिक गए।

मैनेजमेंट के अनुसार इस मैच के लिए करीब 40 से 42 हजार टिकट जारी किए गए हैं, जिनमें पहले चरण की बिक्री पूरी हो चुकी है। खास बात यह रही कि बुकिंग शुरू होने के महज 5 मिनट के भीतर ही लगभग 80 प्रतिशत सीटें बुक हो गईं। इस फेज में टिकट की कीमत 3000 रुपये से लेकर 8000 रुपये तक रखी गई थी।

स्टेडियम को दर्शकों की सुविधा के अनुसार 10 अलग-अलग स्टैंड्स में बांटा गया है। पहले फेज में ‘नथिंग एनेक्स बी स्टैंड’ का टिकट सबसे महंगा 8000 रुपये का रहा, जबकि ‘जियो लोवर स्टैंड’ के टिकट 5500 रुपये में बिके। वहीं ‘सन फार्मा’ स्टैंड के टिकट 3500 रुपये में उपलब्ध कराए गए।

हालांकि, टिकट बुकिंग के दौरान कई लोगों को तकनीकी समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। भारी संख्या में यूजर्स के एक साथ लॉगिन करने से सर्वर स्लो हो गया, जिससे कई बार कोशिश करने के बाद ही टिकट बुक हो पाए। कुछ यूजर्स ने ओटीपी में देरी और पेमेंट फेल जैसी दिक्कतों की भी शिकायत की।

अब क्रिकेट फैंस को टिकट बिक्री के दूसरे फेज का इंतजार है, जिसमें प्लेटिनम और अन्य महंगे टिकट जारी किए जाएंगे।

Related Posts

सुशासन तिहार में CM विष्णु देव साय का सख्त संदेश: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अफसर को मीटिंग से किया बाहर

रायपुर/बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर प्रवास के…

1 of 308