मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में शुक्रवार को सामूहिक विवाह समारोहों का आयोजन किया गया। जशपुर जिले के विभिन्न परियोजना क्षेत्रों में आयोजित इन कार्यक्रमों में कुल 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें हिंदू एवं ईसाई दोनों समुदायों के जोड़ों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया।
इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि बगीचा परियोजना क्षेत्र में एक दिव्यांग (मूकबधिर) जोड़े ने भी विवाह बंधन में बंधकर सभी के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।
परियोजना बगीचा में 13 हिंदू एवं 7 ईसाई समुदाय के कुल 20 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। परियोजना कांसाबेल में 9 हिंदू एवं 3 ईसाई समुदाय के कुल 12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इसी प्रकार परियोजना बागबहार में 6 हिंदू एवं 26 ईसाई समुदाय के कुल 32 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
कार्यक्रमों में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सामाजिक समरसता, सादगी और सहयोग की भावना को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण पहल है।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसमें 8 हजार रुपये विवाह आयोजन व्यय, 7 हजार रुपये की उपयोगी उपहार सामग्री तथा 35 हजार रुपये की राशि वधु के नाम चेक के रूप में प्रदान की जाती है। साथ ही नवदंपत्तियों को वैवाहिक प्रमाण पत्र भी दिया जाता है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न कराने का प्रभावी माध्यम बन रही है। इस योजना से न केवल परिवारों को आर्थिक सहयोग मिल रहा है, बल्कि समाज में सामूहिक विवाह की सकारात्मक परंपरा को भी बढ़ावा मिल रहा है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे
Related Posts
‘गदर 3’ कब आएगी? सनी देओल की फिल्म पर अमीषा पटेल ने दिया बड़ा अपडेट
Gadar 3 Big Update: सनी देओल के खाते में इस वक्त कई फिल्में हैं, जिनमें…
विजय के समर्थक ने खुद को लगाई आग, सरकार गठन में देरी से भड़के सपोर्टर
तमिलनाडु में अभी तक सरकार के गठन का रास्ता साफ नहीं हो पाया है. टीवीके भले ही…
प्रदेश में खुलेंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, 175 फैकल्टी पदों पर होगी भर्ती
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शिक्षण सत्र से पांच नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने की…
सिलेंडरों से भरा ट्रक खेत में पलटा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, NH 130 पर लग गया जाम
अंबिकापुर। सरगुजा जिले में नेशनल हाईवे-130 पर शुक्रवार को सिलेंडरों से भरा एक…
CG NEWS- लाखों एपीएल कार्डधारियों को नहीं मिला शक्कर-नमक, मई में हो रहा वितरण
रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत प्रदेशभर में अप्रैल माह के दौरान…
CG NEWS- प्रेम विवाह के बाद बवाल, लड़की पक्ष ने लड़के के घर में घुसकर की तोड़फोड़ और मारपीट, वीडियो वायरल
सुकमा: जिला मुख्यालय में शुक्रवार की शाम प्रेम प्रसंग के एक मामले ने उस वक्त…
घोघरा डैम में मिला हाथी शावक का शव, डूबने से मौत की आशंका
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनमंडल अंतर्गत छाल वन परिक्षेत्र के सिंझीझाप के पास…
अजब-गजब: ‘सुशासन तिहार’ में न्याय मांगने पहुंचे पियक्कड़, बोले- “साहब! अच्छी शराब नहीं मिल रही, तबियत बिगड़ रही है”
धमतरी: शासन की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचाने के लिए आयोजित 'सुशासन…
शॉल ओढ़ाया, पैर छुए… कौन हैं माखनलाल सरकार जिनका पीएम ने किया सम्मान
पश्चिम बंगाल के कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ कार्यक्रम के दौरान पीएम…
मेधावी छात्रों के साथ हुआ खेला: अब 85 नहीं, सिर्फ 10 छात्र ही देख पाएंगे IPL मैच
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मेधावी छात्रों के लिए खुशी का मौका मायूसी में बदल गया है।…










