मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में शुक्रवार को सामूहिक विवाह समारोहों का आयोजन किया गया। जशपुर जिले के विभिन्न परियोजना क्षेत्रों में आयोजित इन कार्यक्रमों में कुल 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें हिंदू एवं ईसाई दोनों समुदायों के जोड़ों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया।
इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि बगीचा परियोजना क्षेत्र में एक दिव्यांग (मूकबधिर) जोड़े ने भी विवाह बंधन में बंधकर सभी के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।
परियोजना बगीचा में 13 हिंदू एवं 7 ईसाई समुदाय के कुल 20 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। परियोजना कांसाबेल में 9 हिंदू एवं 3 ईसाई समुदाय के कुल 12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इसी प्रकार परियोजना बागबहार में 6 हिंदू एवं 26 ईसाई समुदाय के कुल 32 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
कार्यक्रमों में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सामाजिक समरसता, सादगी और सहयोग की भावना को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण पहल है।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसमें 8 हजार रुपये विवाह आयोजन व्यय, 7 हजार रुपये की उपयोगी उपहार सामग्री तथा 35 हजार रुपये की राशि वधु के नाम चेक के रूप में प्रदान की जाती है। साथ ही नवदंपत्तियों को वैवाहिक प्रमाण पत्र भी दिया जाता है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न कराने का प्रभावी माध्यम बन रही है। इस योजना से न केवल परिवारों को आर्थिक सहयोग मिल रहा है, बल्कि समाज में सामूहिक विवाह की सकारात्मक परंपरा को भी बढ़ावा मिल रहा है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे
Related Posts
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अनोखा अंदाज: गृहग्राम बगिया में खेत में उतरकर चलाई बैलों की जोड़ी, पारंपरिक तरीके से की बियासी
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और…
छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी: छात्रों को मिला एक और मौका
रायपुर: छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रहित में एक बड़ा और महत्वपूर्ण…
जंगल में मिट्टी के अंदर दफन मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज…
भाजपा के पुराने वीडियो को 15 अगस्त का बताकर भ्रामक प्रचार का मामला, कांग्रेस नेताओं और सोशल मीडिया हैंडल्स पर एफआईआर की मांग
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पुराने…
RAIPUR : एक्सिस बैंक में बड़ा फर्जीवाड़ा, डिप्टी मैनेजर ने ग्राहक के खाते से उड़ाए 15 लाख रुपये, एफडी तोड़कर दूसरे के खाते में किए ट्रांसफर
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित एक्सिस बैंक (Axis…
RAIPUR NEWS: खुले नाले में फिसलकर गिरने से 4 साल के मासूम की मौत, फैंसी स्टोर से लौट रहा था बच्चा
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला…
CG NEWS: कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से की माता-पिता की हत्या, शवों को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की थी तैयारी
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले…
मद्रासी होटल पर बड़ी कार्रवाई, गंदगी के बीच बन रहा था खाना; खाद्य लाइसेंस निलंबित
बिलासपुर। शहर में लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य…
CG NEWS- दीवार तोड़कर ज्वेलर्स में चोरी, 72 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र के रावतपुरा फेस-2 स्थित श्री गुरू ज्वेलर्स…
एशिया से आखिरी अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर भी रवाना, चीन की बढ़ी ताकत?
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे लंबे युद्ध का असर अब अमेरिकी नौसेना पर भी दिख रहा…










