Trendingछत्तीसगढ

CG NEWS: GGU में छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, NSUI कार्यकर्ता सड़क पर उतरे; पुलिस से जोरदार झड़प

बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मंगलवार दोपहर छात्र नेता अर्सलान अंसारी की संदिग्ध मौत को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। NSUI कार्यकर्ता और कांग्रेस से जुड़े छात्र नेता अर्सलान की मौत और कैंपस में हो रही अनियमितताओं के विरोध में सड़कों पर उतर आए।

पुलिस ने शुरुआत में प्रदर्शनकारियों को यूनिवर्सिटी गेट पर ही रोक दिया। लेकिन छात्रों का गुस्सा बढ़ता गया और वे गेट पर चढ़ गए। इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोरदार धक्का-मुक्की और झड़प हो गई। मौके पर हालात कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गए।

प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए मंगलवार सुबह से ही GGU के मुख्य गेट पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी थी। बड़ी संख्या में जवान तैनात किए गए थे। जैसे-जैसे NSUI कार्यकर्ता और छात्र कैंपस के बाहर एकत्र होते गए, वैसा-वैसा वातावरण और गरमाता गया।

NSUI नेता तनमीत छाबड़ा और अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भीड़ लगातार न्याय दो, जवाब दो, जिम्मेदारों पर कार्रवाई करो जैसे नारे लगाती रही।

प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि अर्सलान अंसारी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन न स्पष्ट जानकारी दे रहा है। न पारदर्शी जांच करा रहा है

छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है और वास्तविक सच्चाई सामने नहीं लाई जा रही। जब पुलिस ने भीड़ को गेट के बाहर रोकने की कोशिश की, तभी हालात बिगड़ने लगे। घटना के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।

Related Posts

युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

उच्च शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य प्रकोष्ठ द्वारा गुरुवार को जिला…

आवारा मवेशियों की समस्या पर भकुरा के ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचाया मवेशियों का झुंड

अंबिकापुर। शहर से लगे ग्राम भकुरा के ग्रामीणों ने आवारा मवेशियों की बढ़ती समस्या…

1 of 453