Trendingदुनिया

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सजा-ऐ -मौत, ICT कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सोमवार को इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (ICT) ने फांसी की सजा सुनाई है। उनपर मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में ये सजा हुई है। उधर पूर्व पीएम को सजा सुनाए जाने के पहले ही बांग्लादेश की राजधानी ढाका समेत कई जिलों में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। कई जगाओं में हसीना के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प की खबरें सामने आ रही है।

पूर्व पीएम को सजा सुनाए जाने के बीच उनके विरोधी सड़कों पर उतर आए और उन्हें फांसी देने की मांग करने लगे। ढाका के धानमंडी 32 इलाके में शेख हसीना के समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसक झड़प की खबरें भी आ रही हैं। समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प ऐसे वक़्त हुई जब ढाका कॉलेज के छात्र दो बुलडोजर लेकर धानमंडी को नुकसान पहुंचाने के लिए अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। शेख हसीना के समर्थक ग्रुप ने उन्हें रोने की कोशिश की और फिर झड़प शुरू हो गई। पुलिस ने आकर मामले को संभाला और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए साउंड ग्रेनेड दागे हैं।

बता दें कि धानमंडी शेख हसीना के पिता और बांग्लादेश की नींव रखने वाले शेख मुजीबुर्रहमान का घर था, जिसे अब म्यूजियम में बदल दिया गया है। इसकी सुरक्षा में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। झड़प को लेकर धानमंडी थाने के ऑपरेशंस अधिकारी अब्दुल कैयूम ने ढाका ट्रिब्यून को बताया, ‘ढाका कॉलेज के छात्र दो बुलडोजर लेकर धानमंडी 32 आए हैं। वे लाउडस्पीकर पर घोषणा कर रहे हैं कि फैसला आने के बाद वे धानमंडी 32 के घर को ढहा देंगे।’

Related Posts

1 of 321