Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: सीवरेज लाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, 3 मजदूरों की मौत

बालोद जिले के दल्ली राजहरा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। दास पान ठेला चौक के पास बीएसपी की सीवरेज पाइपलाइन विस्तार परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से चार मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में 3 मजदूरों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि एक मजदूर को निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य जारी रहा।

जानकारी के मुताबिक, पाइपलाइन बिछाने के लिए जेसीबी और चेन माउंट मशीन से खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान अचानक भारी मात्रा में मिट्टी भरभराकर गड्ढे में गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय प्रशासन की मदद से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद मजदूरों को बाहर निकाला गया।

प्राथमिक तौर पर इस हादसे के पीछे निर्माण कार्य में लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को वजह माना जा रहा है। फिलहाल छत्तीसगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों में खत्म किया अब ‘दिमाग’ से भी निकालेंगे माओवाद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग प्रवास के…

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

1 of 458