Amit Shah तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर रविवार शाम Raipur पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, डिप्टी सीएम Vijay Sharma, Arun Sao और अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।
18 मई को शाह रायपुर में नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ 400 आधुनिक डायल-112 वाहन और मोबाइल फोरेंसिक लैब भी शुरू की जाएंगी। यह सेवा अब राज्य के सभी 33 जिलों तक विस्तारित होगी, जिससे पुलिस, फायर, मेडिकल, महिला और चाइल्ड हेल्पलाइन जैसी आपात सेवाएं एक मंच पर मिलेंगी।
इसके बाद वे Jagdalpur और नेतानार जाएंगे, जहां “जनसुविधा केंद्र” का उद्घाटन करेंगे। जगदलपुर में वे अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे और शहीद परिवारों, सुरक्षा बलों, नक्सल पीड़ितों तथा स्थानीय समाज के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। शाम को “बस्तर के संग” लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
दौरे का मुख्य फोकस नक्सल मुद्दा रहेगा। शाह बस्तर में उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक करेंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित कई नक्सल प्रभावित राज्यों के डीजीपी, पैरामिलिट्री बलों के प्रमुख और आईबी अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास की रणनीति पर चर्चा होगी। 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक भी आयोजित की जाएगी।










