Trendingखेलबड़ी खबर

अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ सीरीज के लिए टीम इंड‍िया का ऐलान, 5 नए चेहरों को मौका, रो-को की जोड़ी फिर उतरेगी मैदान में

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. सेलेक्टर्स ने इस बार अनुभव और युवा खिलाड़ियों का संतुलन बनाने की कोशिश की है. वनडे और टेस्ट टीम दोनों की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है, टेस्ट टीम में भी युवा खिलाड़ियों को बड़ा मौका मिला है.

टेस्ट टीम में और वनडे टीम में कुल 5 नए ख‍िलाड़‍ियों को मौका मिला है. इनमें वो ख‍िलाड़ी भी शामिल हैं, ज‍िनका आईपीएल में प्रदर्शन शानदार रहा है.

अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ इस सीरीज में कुल 5 नए चेहरों को मौका मिला है. टेस्ट टीम में मानव सुथार, गुरनूर सिंह और हर्ष दुबे जैसे खिलाड़ियों को पहली बार जगह मिली है. वहीं वनडे टीम में प्रिंस यादव और हरप्रीत बरार को मौका देकर चयनकर्ताओं ने भविष्य की तैयारी का संकेत दिया है.

अफगान‍िस्तान दौरे के लिए भारतीय टीम का टेस्ट स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल

अफगान‍िस्तान दौरे के लिए भारतीय टीम का वनडे स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान) रोहित शर्मा, विराट कोहली,श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.

Related Posts

युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

उच्च शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य प्रकोष्ठ द्वारा गुरुवार को जिला…

आवारा मवेशियों की समस्या पर भकुरा के ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचाया मवेशियों का झुंड

अंबिकापुर। शहर से लगे ग्राम भकुरा के ग्रामीणों ने आवारा मवेशियों की बढ़ती समस्या…

1 of 447