Trendingतकनीकबड़ी खबर

349 रुपए में Jio, Airtel या Vi, कौन देगा ज्यादा डेटा का फायदा?

Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea, तीनों ही कंपनियों के पास 349 रुपए वाला रिचार्ज प्लान है लेकिन तीनों ही प्लान्स में प्रीपेड यूजर्स को एक समान फायदे नहीं मिलते हैं. जियो का 349 रुपए वाला प्लान, एयरटेल का 349 रुपए वाला प्लान और Vi का 349 रुपए वाला प्लान, एक दूसरे से कितने अलग हैं, हम आज आपको इस बात की जानकारी देंगे.

Jio 349 Plan में मिलते हैं ये फायदे
349 रुपए वाले रिलायंस जियो प्लान के साथ हर रोज 2 जीबी हाई स्पीड डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर रोज 100 एसएमएस ऑफर करता है. 28 दिन की वैलिडिटी वाला ये प्लान तीन महीने के लिए जियो हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन, फ्री 50 जीबी जियो एआई क्लाउड स्टोरेज का फायदा देता है. इस प्लान के साथ फ्री 18 महीने का गूगल जेमिनी प्रो प्लान, 5000 जीबी क्लाउड स्टोरेज का फायदा मिलेगा. ये प्लान कुल 56 जीबी डेटा देता है.

Airtel 349 Plan में मिलते हैं ये फायदे
349 रुपए में एयरटेल प्रीपेड प्लान के साथ हर रोज 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस ऑफर करता है. 28 दिन की वैलिडिटी और हर रोज 1.5 जीबी डेटा के हिसाब से ये प्लान कुल 42 जीबी डेटा देता है. ये प्लान अनलिमिटेड 5जी, 12 महीने के लिए Adobe Express Premium, स्पैम कॉल्स और मैसेज को ब्लॉक, 30 दिन में एक बार फ्री हेलोट्यून और एपल म्यूजिक का फायदा देता है.

Vi 349 Plan में मिलते हैं ये फायदे
28 दिन की वैलिडिटी वाले इस वोडाफोन आइडिया प्लान के साथ डेली 1.5 जीबी डेटा मिलता है. ये प्लान भी अनलिमिटेड कॉलिंग, हर रोज 100 एसएमएस ऑफर करता है. इस प्लान के साथ रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक बिना एक्स्ट्रा खर्च के स्ट्रीमिंग, सर्फिंग की सुविधा मिलती है, खास बात ये है कि डेटा आपके प्लान से नहीं काटा जाता है. इसके अलावा वीकेंड डेटा रोलओवर भी मिलता है.

डेटा में कौन आगे?
एयरटेल और वोडाफोन आइडिया प्लान्स में कुल 42 जीबी डेटा मिलता है, लेकिन अगर आप ज्यादा डेटा वाला प्लान तलाश रहे हैं तो आपको रिलायंस जियो का 349 रुपए वाला प्लान पसंद आ सकता है क्योंकि इस प्लान के साथ 56 जीबी डेटा का फायदा मिलेगा.

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 461