Trendingतकनीकबड़ी खबर

X और क्लाउडफ्लेयर ग्लोबल डाउन! हजारों यूजर्स परेशान, इंटरनेट का बड़ा हिस्सा ठप

नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) और इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर दिग्गज क्लाउडफ्लेयर आज दोपहर से पूरी दुनिया में डाउन हो गए। यूजर्स को ऐप लोड करने, पोस्ट देखने या अपलोड करने में भारी दिक्कतें हो रही हैं। यह आउटेज क्लाउडफ्लेयर के ग्लोबल नेटवर्क फेलियर से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसका असर X के अलावा ChatGPT, Spotify, League of Legends, OpenAI, PayPal और Canva जैसी कई बड़ी सर्विसेज पर पड़ा है। यूजर्स को “पोस्ट लोड नहीं हो रही” या “इंटरनल सर्वर एरर” मैसेज दिख रहा है। वेब वर्जन और मोबाइल ऐप दोनों प्रभावित हैं।

क्लाउडफ्लेयर का असर: यह CDN (कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क) सेवाएं प्रदान करता है, जो लाखों वेबसाइट्स को तेज और सुरक्षित बनाती हैं। आज दोपहर 12 बजे GMT (5:30 PM IST) के आसपास शुरू हुए आउटेज से सर्वर कनेक्शन (68%), वेबसाइट लोडिंग (24%) और होस्टिंग (9%) समस्याएं रिपोर्ट हुईं।

एक यूजर ने लिखा, “X down again? Market down, X down, TG down – क्या अगला?” दूसरे ने कहा, “X server is down, can you see this post? #cloudflare” “ChatGPT or X Down हो गए हैं…” – एक भारतीय यूजर ने शेयर किया।

X यूजर्स ने बताया है कि वे न तो ऐप को सही ढंग से एक्सेस कर पा रहे हैं और न ही कंटेंट देख पा रहे हैं इस डाउनटाइम के कारण उपयोगकर्ताओं को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इस्तेमाल करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

क्लाउडफ्लेर के डाउन होने से इंटरनेट के एक बड़े हिस्से पर असर पड़ा है, क्योंकि यह वेबसाइटों को सुरक्षित और तेज रखने के लिए एक प्रमुख सेवा प्रदाता है। यूजर्स इस समस्या को तुरंत ठीक करने की मांग कर रहे हैं।

Related Posts

रायपुर में चोरों का आतंक, शंकर नगर के कॉम्प्लेक्स से एसी की कॉपर वायरिंग चोरी; व्यापारियों में आक्रोश

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर और खम्हारडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं…

14.56 करोड़ के बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु से ट्रांजिट रिमांड पर बेमेतरा लाया गया

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में हुए करीब…

1 of 435