Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- जिला जेल में हड़कंप, दुष्कर्म के आरोपी ने बाथरूम में फांसी लगाकर की खुदकुशी

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय स्थित खोखरा जिला जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ दुष्कर्म (रेप) के एक आरोपी ने जेल के भीतर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस आत्मघाती कदम के बाद जेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मृतक बंदी की पहचान दुवास केवट के रूप में हुई है।

सोमवार को ही भेजा गया था जेल

मिली जानकारी के अनुसार, बलौदा थाना पुलिस ने आरोपी दुवास केवट को दुष्कर्म के एक मामले में सोमवार को ही गिरफ्तार किया था। न्यायालय में पेशी के बाद कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल खोखरा दाखिल कराया गया था। लेकिन जेल दाखिले के महज कुछ ही समय के भीतर आरोपी द्वारा ऐसा कदम उठाए जाने से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

बाथरूम में कपड़े का फंदा बनाकर दी जान

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी दुवास केवट ने जेल परिसर के भीतर स्थित बाथरूम में अपने ही कपड़े का फंदा बनाया और फांसी पर लटक गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया और उसकी कोई गतिविधि नजर नहीं आई, तो जेल कर्मियों को शक हुआ। तलाश करने पर बाथरूम के भीतर उसका शव फंदे से लटका मिला, जिससे जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पहुंचे अफसर, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत खोखरा जिला जेल पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Posts

सेवा संवाद यात्रा में युवाओं की आवाज दबाने का आरोप, विधायक की मौजूदगी में पुलिस ने किया हस्तक्षेप

घुमा। ग्राम पंचायत घुमा में आयोजित सेवा संवाद यात्रा के दौरान सड़क की बदहाली और…

कंटेनर ट्रक के गुप्त चेंबर में मिला 407 किलो गांजा, कीमत 2 करोड़ से ज्यादा; UP के दो तस्कर गिरफ्तार

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

कार्तिक पूर्णिमा पर भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी, गुलाटी मारकर पानी में लगाई छलांग

रायपुर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार…

1 of 512