Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- जिला जेल में हड़कंप, दुष्कर्म के आरोपी ने बाथरूम में फांसी लगाकर की खुदकुशी

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय स्थित खोखरा जिला जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ दुष्कर्म (रेप) के एक आरोपी ने जेल के भीतर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस आत्मघाती कदम के बाद जेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मृतक बंदी की पहचान दुवास केवट के रूप में हुई है।

सोमवार को ही भेजा गया था जेल

मिली जानकारी के अनुसार, बलौदा थाना पुलिस ने आरोपी दुवास केवट को दुष्कर्म के एक मामले में सोमवार को ही गिरफ्तार किया था। न्यायालय में पेशी के बाद कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल खोखरा दाखिल कराया गया था। लेकिन जेल दाखिले के महज कुछ ही समय के भीतर आरोपी द्वारा ऐसा कदम उठाए जाने से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

बाथरूम में कपड़े का फंदा बनाकर दी जान

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी दुवास केवट ने जेल परिसर के भीतर स्थित बाथरूम में अपने ही कपड़े का फंदा बनाया और फांसी पर लटक गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया और उसकी कोई गतिविधि नजर नहीं आई, तो जेल कर्मियों को शक हुआ। तलाश करने पर बाथरूम के भीतर उसका शव फंदे से लटका मिला, जिससे जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पहुंचे अफसर, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत खोखरा जिला जेल पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Posts

CG NEWS- रेत भंडारण को लेकर दुर्गा चौक पर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 10 से अधिक लोगों पर FIR, यूपी से जुड़े तार

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिला मुख्यालय के दुर्गा चौक पर देर रात रेत भंडारण…

1 of 366