Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG WEATHER UPDATE: तेज़ हवाओं ने मचाई तबाही, 150 फीट बीएसएनएल टावर गिरा, जन-जीवन प्रभावित

रायपुर । प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। आज तड़के बालोद जिले में तेज़ हवाओ ने भारी तबाही मचाई। कहीं पेड़ गिरे , बिजली के खम्भे टूटे, जिससे जन -जीवन अस्त – व्यस्त हो गया। सबसे बड़ा नुकसान भेड़िया नवागांव में हुआ, जहां 150 फिट ऊँचा बीएसएनएल टावर गिर गया, जिसके चलते दर्जनों पेड़ उखड गए।

तेज़ हवाओं के चलते ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, कई मकानों के टिन शेड उड़ गए, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान भी हुए है। राहत की ख़बर ये है कि जानहानि नहीं हुई है। आंधी-तूफान के चलते कई पेड़ सड़कों पर गिर गए, जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन कुछ समय के लिए बंद रहा। बाद में ग्रामीणों ने आपसी मदद से पेड़ को सड़क से हटाया, जिसके बाद आवाजाही सुचारु रूप से शुरू हुई।

वहीं दूसरी तरफ तेज हवाओं के चलते 150 फ़ीट ऊँचा बीएसएनएल टावर गिर गया। जिसके चलते संचार सेवाएं प्रभावित हुई है, हालांकि राहत की खबर ये है, की इसमें किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है।

Related Posts

कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 19 सितंबर तक मिलेगा मौका; उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में दाखिले की अंतिम…

प्रदर्शन में शामिल होने से इनकार पर जूनियर छात्र की पिटाई? डीपी विप्र लॉ कॉलेज में मारपीट का वीडियो वायरल

बिलासपुर। डीपी विप्र लॉ कॉलेज में जूनियर छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने…

1 of 466