Trendingदेशबड़ी खबर

मेरे ऊपर झूठे आरोप लगे, हर सवाल का दूंगा जवाब… चंपत राय का पहला बयान

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का पहला बयान सामने आया है. चंपत राय ने राम भक्तों के नाम लिखी एक चिट्ठी में कहा है कि उनके ऊपर झूठे आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि SIT की फाइनल रिपोर्ट अभी आनी बाकी है, उसके आने के बाद मैं हर सवाल का जवाब दूंगा.

चंपत राय ने पत्र में लिखा है कि SIT की रिपोर्ट आने तक मैंने मौन धारण कर लिया है. चढ़ावा चोरी को लेकर मुझपर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं. मुझे लेकर अनेकों प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं. मुझे संगठन की ओर से अक्टूबर 1991 में अयोध्या भेजा गया. 45 साल से मैं प्रचारक रहा हूं. मेरा जीवन खुली किताब की तरह है.

Related Posts

1 of 454