रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और सुचारु बनाने के उद्देश्य से व्यापक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 8 और राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के 19 अधिकारियों का तबादला किया गया है।
इस फेरबदल के तहत कई जिलों के जिला पंचायत CEO, नगर निगम आयुक्त और अपर कलेक्टर्स को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची:
- रिमिजियुस एक्का: वर्तमान दायित्वों (संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास) के साथ अब राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
- सुरूचि सिंह: जिला पंचायत राजनांदगांव से स्थानांतरित कर नगर पालिक निगम भिलाई की नई आयुक्त नियुक्त की गई हैं।
- प्रतीक जैन: जिला पंचायत बस्तर से अब जिला पंचायत कोरबा के CEO बनाए गए हैं।
- गजेन्द्र सिंह ठाकुर: जिला पंचायत धमतरी के CEO पद से हटाकर उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
- जयंत नाहटा: जिला पंचायत दंतेवाड़ा से अब जिला पंचायत धमतरी के नए CEO होंगे।
- एम. भार्गव: जिला पंचायत दंतेवाड़ा के नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त।
- तन्मय खन्ना: जिला पंचायत बस्तर के नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) बनाए गए।
- दुर्गा प्रसाद अधिकारी: जिला पंचायत राजनांदगांव के नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) की जिम्मेदारी सौंपी गई।
19 राज्य प्रशासनिक सेवा (PCS) अधिकारियों का भी ट्रांसफर
प्रशासनिक कसावट लाने के लिए राज्य सरकार ने राप्रसे के भी 19 अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इस फेरबदल से प्रभावित होने वाले प्रमुख जिलों में शामिल हैं:
- सारंगढ़-बिलाईगढ़
- कोरिया, मुंगेली, जांजगीर-चांपा
- बलरामपुर-रामानुजगंज, कबीरधाम
- धमतरी, राजनांदगांव, चिरमिरी
- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
इन जिलों में पदस्थ कई अपर कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और जिला पंचायत CEO को नई प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप नई जगहों पर तैनात किया गया है।
प्रशासनिक समन्वय पर जोर: सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, सरकार के इस कदम का मुख्य उद्देश्य मैदानी स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करना और जनहित की योजनाओं का सुचारु संचालन सुनिश्चित करना है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।










