कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दिल्ली में प्रदर्शन के बीच सरकार के बीच आखिरकार बातचीत को लेकर सहमति बन गई है. CJP के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी. आज केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा CJP के नेताओं ने मुलाकात की. ये मुलाकात नड्डा के घर पर हुई थी. जो करीब 10 मिनट तक चली. इस दौरान नेताओँ ने मंत्री को अपनी मांगों के बारे में विस्तार से बताया. इस मुलाकात के बाद भूख हड़ताल पर बैठे CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी.
सौरभ दास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि दो घंटे से ज़्यादा इंतज़ार करने के बाद, केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा से उनके आवास पर वो और आशुतोष रांका ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों वाला एक लिखित पत्र मंत्री को सौंपा है. उन्होंने बताया कि नड्डा ने उन्हें भरोसा दिया कि वह इस मामले में आंतरिक स्तर पर बातचीत करेंगे.
अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन
इस बीच दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपना अनशन खत्म कर लिया. अस्पाल में भर्ती कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनुरोध पर दीपके ने ये फैसला लिया. वांगचुक ने उनसे अपनी ताकत बचाकर रखने और चल रहे विरोध प्रदर्शन में भाग लेते रहने की अपील की है.
वांगचुक ने की अपील
वांगचुक को 18 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद दीपके ने अनशन शुरू किया था. आज उन्होंने संसद मार्च में शामिल होने से पहले एक गिलास जूस पीकर अपना उपवास तोड़ा. वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने बताया कि सोनम वांगचुक ने दिपके से उपवास समाप्त करने का आग्रह किया ताकि उन्हें आंदोलन को जारी रखने के लिए ताकत मिल सके.
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
एनईटी-यूजी परीक्षा के पेपर लीक होने के आरोप में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए और शिक्षा प्रणाली में व्यापक सुधारों की मांग करते हुए सोनम वांगचुक 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. आज CJP की तरफ से संसद मार्च का ऐलान किया गया था. जिसमें बारी संख्या में युवा शामिल हुए.









