Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक में जिंदा जला चालक

रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तिल्दा-नेवरा के ग्राम बेमता के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर से बिलासपुर जा रहे लोहे से लदे ट्रेलर को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक में तेल के डिब्बे और अन्य सामान भरा था।

टक्कर के बाद ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और कुछ ही पलों में वाहन में भीषण आग लग गई। आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और पीछे चल रहे ट्रेलर को भी अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में मध्यप्रदेश के राजगढ़ निवासी चालक सुजान की केबिन में फंसने से जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि उसका भाई और ट्रक का कंडक्टर लखन गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों राजस्थान के वाहन में सवार थे।

घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक और उसका कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Posts

बिलासपुर में पालतू कुत्ते के अंतिम संस्कार पर विवाद, मुक्तिधाम पहुंचा परिवार; पुलिस ने कराया मामला शांत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पालतू कुत्ते के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद…

शादी के 4 दिन बाद जेवर लेकर फरार हुई दुल्हन! परिवार ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, SP से लगाई न्याय की गुहार

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र से शादी के बाद कथित धोखाधड़ी का मामला…

रायगढ़ डबल मर्डर केस का खुलासा, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी सफलता

रायगढ़ जिले के चर्चित मां-बेटी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ग्राम…

1 of 448