अंबिकापुर के भफौली गांव में 15 वर्षीय आदिवासी नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी तरुण जायसवाल को आखिरकार बिहार के पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अपनी एक महिला मित्र के साथ वहां छिपा हुआ था, जहां पटना पुलिस ने उसे दबोच लिया।
गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही सरगुजा पुलिस की टीम पटना पहुंची और ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को अंबिकापुर लाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपी की गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही सर्व आदिवासी समाज ने अंबिकापुर में उग्र प्रदर्शन करते हुए एसपी कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना दिया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी थी।
अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित परिवार और सर्व आदिवासी समाज ने राहत जताई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।










