Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में अंधे कत्ल का खुलासा, पत्नी ने की पति की हत्या, दो दिन में सुलझी गुत्थी


राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में तालाब किनारे मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने महज दो दिनों में सुलझा ली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में किसी बाहरी व्यक्ति का नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी का नाम सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान ओडिशा के बरगढ़ जिले के रहने वाले 30 वर्षीय परमेश्वर सिदार के रूप में हुई है। वह पिछले छह महीनों से अभनपुर के ग्राम टोकरो स्थित तालाब में चौकीदारी का काम कर रहा था।

मंगलवार को तालाब किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी तिजिया सिदार को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी महिला ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उसका पति रोज शराब के नशे में मारपीट और झगड़ा करता था। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Posts

रायपुर में बड़ी वारदात टली! कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश नाकाम, CJP आंदोलन में शामिल 3 बदमाश गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात को होने से पहले ही नाकाम…

रायपुर को जाम से मिलेगी राहत! पचपेड़ी नाका पर बनेगा डबल फ्लाईओवर, भनपुरी और बिरगांव चौक भी होंगे हाईटेक

राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत की…

1 of 447