Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बाल श्रम के लिए ले जाए जा रहे 16 बच्चे रेस्क्यू, 7 नाबालिगों को बचाया गया

रायपुर से बाल श्रम के लिए ले जाए जा रहे 16 बच्चों को छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, एसजेपीयू दुर्ग और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। इनमें 7 बच्चे नाबालिग हैं।

जानकारी के मुताबिक, आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा को एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (AVA) से सूचना मिली थी कि कुछ बच्चों को बस के जरिए काम कराने ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हुई और करीब डेढ़ घंटे के भीतर बस को रोककर बच्चों को मुक्त कराया गया।

रेस्क्यू किए गए बच्चों में बैगा जनजाति के बच्चे भी शामिल हैं। ये बच्चे राजनांदगांव और कबीरधाम जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल सभी बच्चों को बाल आश्रय गृह में रखा गया है, जहां उनकी काउंसलिंग और देखभाल की जा रही है।

पूछताछ में सामने आया कि बच्चों को दुर्ग जिले के कचन्दूर स्थित मॉडर्न एग्रो मशरूम यूनिट में काम कराने ले जाया जा रहा था। मामले में नियोक्ता लक्ष्मण पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कहा है कि बच्चों के शोषण और बाल श्रम के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Related Posts

रायपुर में बड़ी वारदात टली! कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश नाकाम, CJP आंदोलन में शामिल 3 बदमाश गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात को होने से पहले ही नाकाम…

रायपुर को जाम से मिलेगी राहत! पचपेड़ी नाका पर बनेगा डबल फ्लाईओवर, भनपुरी और बिरगांव चौक भी होंगे हाईटेक

राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत की…

1 of 447