Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

मरवाही में हाथियों की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत; घर में घुसकर खाया राशन

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के मरवाही वनमंडल में एक बार फिर जंगली हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में डर का माहौल है। मध्यप्रदेश की ओर से आए तीन हाथियों का दल मरवाही वन परिक्षेत्र के कुम्हारी और चिचगोहना गांव के आसपास पहुंच गया है।

जानकारी के मुताबिक, हाथियों ने देर रात कुम्हारी क्षेत्र में एक ग्रामीण के घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने घर में रखा राशन खा लिया और सामान को भी नुकसान पहुंचाया। इस घटना के बाद ग्रामीण पूरी रात दहशत में रहे।

खेती-किसानी के सीजन के बीच हाथियों की आमद ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। लोग खेतों में काम करने और रात के समय घर से बाहर निकलने को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं।

इधर, वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात में जंगल या खेतों की ओर अकेले न जाएं और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

Related Posts

तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा सेशंस कोर्ट का फैसला

बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा बेंच ने आज गुरुवार को मापुसा की सेशंस कोर्ट का वह फैसला…

1 of 446