Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बलौदा बाजार: नशे में धुत युवक ने तीन मासूम बच्चों को लेकर नेशनल हाईवे पर किया हंगामा, पुलिस ने बच्चों को दादी को सौंपा

बलौदा बाजार: नशे में धुत युवक ने तीन मासूम बच्चों को लेकर नेशनल हाईवे पर किया हंगामा, पुलिस ने बच्चों को दादी को सौंपा
बलौदा बाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के लवन थाना परिसर के सामने नेशनल हाईवे पर बुधवार, 6 अगस्त की शाम एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। अत्यधिक नशे की हालत में एक युवक तीन छोटे-छोटे मासूम बच्चों को लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा। इस दौरान उसने वाहनों के सामने खड़े होकर रास्ता रोका, जिससे हाईवे के एक हिस्से पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को संभाला और मानवता का परिचय देते हुए बच्चों को उनकी दादी के सुपुर्द किया।

ग्राम जुड़ा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद की सूचना मिलने पर ‘डायल 112’ की टीम एक युवक को लेकर लवन थाने पहुंची थी। युवक पड़ोसियों से विवाद की शिकायत दर्ज कराने आया था, लेकिन वह भारी नशे की हालत में था। पुलिस ने युवक की स्थिति को देखते हुए उसे पहले बच्चों को सुरक्षित घर छोड़ने और नशा उतरने के बाद थाने आकर कायदे से शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। इस बात से नाराज होकर युवक गुस्से में तीनों मासूम बच्चों को साथ लेकर थाने के ठीक सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया। नेशनल हाईवे पर खड़े होकर युवक आने-जाने वाले वाहनों के सामने हंगामा करने लगा और पुलिस पर उसकी शिकायत दर्ज न करने के झूठे आरोप लगाने लगा। इससे हाईवे के एक हिस्से पर गाड़ियों की कतार लग गई और जाम लग गया। हंगामे की सूचना पर जब पुलिसकर्मियों और उसके कुछ परिचितों ने उसे समझाने की कोशिश की, तो नशे में चूर युवक नहीं माना। उसने समझाने आए एक परिचित के साथ हाथापाई करते हुए उसे थप्पड़ तक जड़ दिया।

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह युवक को काबू में किया और थाने लेकर आई। हालांकि, आरोपी युवक अपने तीनों बच्चों को थाने में ही छोड़कर वहां से चला गया। इसके बाद लवन पुलिस ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए युवक की मां (बच्चों की दादी) को गांव से बुलवाया। पुलिस ने अपने सरकारी वाहन से तीनों मासूम बच्चों को सुरक्षित उनके गृह ग्राम जुड़ा पहुँचाकर उनकी दादी के सुपुर्द किया।

Related Posts

रायपुर में बड़ी वारदात टली! कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश नाकाम, CJP आंदोलन में शामिल 3 बदमाश गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात को होने से पहले ही नाकाम…

रायपुर को जाम से मिलेगी राहत! पचपेड़ी नाका पर बनेगा डबल फ्लाईओवर, भनपुरी और बिरगांव चौक भी होंगे हाईटेक

राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत की…

1 of 447