Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: शिक्षक की बेरहम पिटाई से 9वीं का छात्र बेहोश, पालकों का हंगामा, देखें वीडियो

गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर विकासखंड के हाई स्कूल तरीघाट में एक शिक्षक की बेरहमी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कक्षा 9वीं के छात्रों को शिक्षक लक्ष्मण तारक द्वारा डंडे से इतनी बुरी तरह पीटा गया कि एक छात्र बेहोश हो गया।

पीड़ित छात्रों के शरीर पर पिटाई के स्पष्ट निशान दिखाई दे रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि शिक्षक आए दिन उन्हें मारता-पीटता है और इस बार पिटाई इतनी ज़ोरदार थी कि एक छात्र बेहोश होकर गिर गया।

मामले को और गंभीर बनाते हुए छात्राओं ने आरोप लगाया है कि शिक्षक उनके साथ अश्लील टिप्पणियाँ भी करता है। इससे स्कूल का माहौल लगातार तनावपूर्ण बना रहता है। घटना शाम की बताई जा रही है। जैसे ही पालकों को इसकी जानकारी मिली, वे बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पालकों ने कहा कि इस तरह का व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468