Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

अंबिकापुर की बेटी ने रचा इतिहास: सब्जी बेचने वाले किसान परिवार की चंचल पैकरा ने CGPSC में ST वर्ग में किया टॉप

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर विकासखंड के ग्राम काराबेल की रहने वाली चंचल पैकरा ने ऐसा कर दिखाया है, जो न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज और जिले के लिए गर्व की बात है। सब्जी बेचकर अपने परिवार का गुजारा करने वाले रघुवर प्रसाद पैकरा और सुंतिला पैकरा की इस मेधावी बेटी ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) परीक्षा में अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया है।

चंचल की ओवरऑल रैंक 204 है। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि चंचल ने पहली बार में ही पीएससी मेंस परीक्षा पास कर इंटरव्यू तक पहुंचकर ST कैटेगरी में टॉप कर लिया।

चंचल के पिता रघुवर पैकरा ग्राम काराबेल और सीतापुर के बाजारों में सब्जी बेचते हैं। मुश्किल आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने बेटी की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी। चंचल की प्रारंभिक शिक्षा सरकारी प्राथमिक शाला, काराबेल में हुई। आगे की पढ़ाई के लिए उसका चयन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सन्ना (जशपुर) में हुआ।

इसके बाद चंचल का चयन एकलव्य विद्यालय सन्ना जशपुर के लिए हुआ। दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा चंचल ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। दोनों ही कक्षाओं में वे स्कूल टॉपर रहीं।

चंचल ने जगदलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल ब्रांच से इंजीनियरिंग किया। पढ़ाई के प्रति उसके जुनून को देखते हुए पिता ने उसे अधिकारी बनाने की सोची। इसके बाद चंचल पीएससी की तैयारी में जुट गई। पहली बार सीजी पीएससी की प्री परीक्षा दी तो सफलता नहीं मिली। बेटी के प्रयास को देखते हुए पिता रघुवर पैकरा ने उसे कोचिंग के लिए बिलासपुर भेजा। चंचल ने इस बार की परीक्षा में प्री के साथ मेंस भी क्लियर किया और साक्षात्कार तक पहली बार पहुंचीं।

अनुसूचित जनजाति वर्ग की कैटेगरी में चंचल ने टॉप किया है। चंचल की छोटी बहन वर्तमान में अंबिकापुर कालेज से बीएससी सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही है, वहीं छोटा भाई हेमंत पैकरा एकलव्य विद्यालय घंघरी में 11वीं का छात्र है। चंचल पैकरा वर्तमान में बिलासपुर में हैं और अगली परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इसी बीच उसका परिणाम सामने आया और उसने सफलता हासिल कर ली।

Related Posts

CG NEWS- मेरठ से पकड़ाया शातिर अंतरराज्यीय चोर गिरोह, 63.50 लाख का माल बरामद; फेरीवाले बनकर करते थे रेकी

भिलाई/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग और भिलाई ट्विन सिटी में लगातार हो रही दिनदहाड़े…

बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट अग्निकांड: क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

बलौदाबाजार/बिलासपुर। 10 जून 2024 को बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट परिसर में हुई ऐतिहासिक…

ऐतिहासिक पल: भारत अब पूरी तरह ‘नक्सल मुक्त’, रायपुर की तर्ज पर चमकेगा बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

जगदलपुर/रायपुर। भारत के इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है।…

अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ सीरीज के लिए टीम इंड‍िया का ऐलान, 5 नए चेहरों को मौका, रो-को की जोड़ी फिर उतरेगी मैदान में

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया…

1 of 334