Trendingछत्तीसगढ

फर्जी इंटेलिजेंस अधिकारी बनकर विधायक सुनील सोनी को धमकी, पहलगाम अटैक में जुड़े होने के नाम पर डराया

रायपुर। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व सांसद सुनील सोनी को एक अज्ञात कॉलर द्वारा धमकी और भय फैलाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। यह कॉल बुधवार शाम आया, जिसमें कॉलर ने खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का अधिकारी बताकर गंभीर आरोप लगाए और सोनी को भ्रमित करने की कोशिश की।

सूत्रों के अनुसार कॉलर ने कहा कि विधायक सुनील सोनी का मोबाइल नंबर पहलगाम, कश्मीर में हुए आतंकी हमले की जांच में ट्रेस हुआ है। इसी नंबर से कथित “संदिग्ध कॉल” किए गए हैं। कॉलर लगातार दबाव बनाता रहा कि सोनी को पूछताछ के लिए तुरंत IB कार्यालय पहुँचना पड़ेगा।

विधायक सोनी ने जब अपनी पहचान बताई और आरोपों को खारिज किया, तब भी कॉलर अपनी मनगढ़ंत कहानी पर अड़ा रहा। बताया जा रहा है कि कॉलर ने लंबी बातचीत के जरिए सोनी को मानसिक रूप से भ्रमित करने का प्रयास किया। कॉल कटते ही विधायक सुनील सोनी ने पूरे मामले की जानकारी रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह को दी।

फिलहाल पुलिस कॉलर के नंबर और लोकेशन की जांच कर रही है। मामले को साइबर सेल को भी सौंपा गया है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध कॉल पर विश्वास न करें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 467