Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

Raipur Crime: अनवर ढेबर समेत 6 लोगों पर FIR, कारोबारी से 4 करोड़ की रंगदारी मांगने और मारपीट का आरोप

रायपुर। राजधानी रायपुर में जमीन के पुराने सौदे को लेकर चार करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मांगने और कारोबारी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कारोबारी बलराम धरमानी की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने अनवर ढेबर समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में जबरन वसूली, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। कारोबारी का आरोप है कि रकम देने से इनकार करने पर उनके साथ मारपीट की गई और परिवार को भी धमकाया गया।

2018 में हुआ था 2.60 लाख वर्गफीट जमीन का सौदा

एफआईआर के मुताबिक, कारोबारी बलराम धरमानी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बोर्ड परिवार के साथ लाभांडी में 2.60 लाख वर्गफीट जमीन का सौदा किया था। इसमें से 40 हजार वर्गफीट जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम हुई थी, जबकि शेष जमीन के लिए एग्रीमेंट किया गया था। परिवार में आपसी विवाद के चलते बाकी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, वर्ष 2022 में संदीप अग्रवाल ने विवादित जमीन उनके नाम कराने के एवज में चार करोड़ रुपये की मांग की थी। बाद में उन्होंने 40 हजार वर्गफीट जमीन की रजिस्ट्री वापस बोर्ड परिवार के नाम करा दी। इसके बदले 1.65 करोड़ रुपये और शेष जमीन की बयाना राशि के रूप में 1.50 करोड़ रुपये मिलाकर कुल 3.15 करोड़ रुपये वापस मिलने का दावा किया गया है। कारोबारी का कहना है कि इस लेन-देन के बाद अब कोई रकम बकाया नहीं है।

बाबू प्लाजा के बेसमेंट में हुई पहली बैठक

शिकायत के अनुसार, 24 सितंबर को नागेंद्र पांडे ने फोन कर कुबेर से बात करने को कहा था। इसके बाद विवेक जोशी उर्फ मोंटी जोशी ने भी कारोबारी को फोन किया।

26 सितंबर को परिचित आबिद हसन ने उन्हें रहमानिया चौक स्थित बाबू प्लाजा के बेसमेंट में बुलाया। वहां कुबेर, संदीप अग्रवाल, नागेंद्र पांडे, विवेक जोशी समेत अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि इस बैठक में कारोबारी पर चार करोड़ रुपये देने का दबाव बनाया गया। आबिद हसन और आसिफ रजा की मौजूदगी में भी रकम की मांग किए जाने की बात शिकायत में कही गई है।

होटल वेलकिन में मारपीट और परिवार को धमकी देने का आरोप

कारोबारी के मुताबिक, 27 सितंबर को शाम करीब 4:30 बजे फाफाडीह चौक स्थित होटल वेलकिन में दोबारा बैठक हुई। इसमें अनवर ढेबर, कुबेर, संदीप अग्रवाल, आसिफ मेमन, नागेंद्र पांडे और विवेक जोशी मौजूद थे।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि चार करोड़ रुपये देने से इनकार करने पर अनवर ढेबर और कुबेर राठी ने कारोबारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

21 अक्टूबर को फिर फोन कर बैठक के लिए बुलाने का आरोप

शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना के बाद भी उन पर दबाव बनाए जाने की आशंका बनी हुई थी। 21 अक्टूबर को आबिद हसन ने कथित तौर पर कुबेर के कहने पर फोन कर उन्हें बैठक के लिए बुलाने की बात कही। कारोबारी ने अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस से शिकायत की।

गंज थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला

कारोबारी की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने 4 नवंबर को अनवर ढेबर समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत जबरन वसूली, धमकी, गाली-गलौज, मारपीट और सामूहिक रूप से अपराध करने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एफआईआर में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Related Posts

Raipur News: पुलिस विभाग में 1.18 करोड़ का वेतन घोटाला, आरक्षक ने मां के खाते में ट्रांसफर की रकम, गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग से जुड़ा करोड़ों रुपये का…

CG Liquor Scam: शराब घोटाले में अरुणपति त्रिपाठी को हाईकोर्ट से जमानत, 95 दिन बाद मिली राहत; रामगोपाल अग्रवाल को भी बेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपियों को लगातार कानूनी…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया शुभारंभ

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर प्रवास के दौरान विश्राम गृह परिसर…

अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में…

Raipur News: शिक्षा मंत्री के बंगले में घुसे डीएड अभ्यर्थी, परिवार के साथ शुरू किया धरना, 2300 पदों पर नियुक्ति की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन अब…

1 of 500