Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CM विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- लोकतंत्र को कांग्रेस और इंडी गठबंधन से खतरा, महादेव सट्टा ऐप पर भी दिया बयान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने देश में आपातकाल लागू कर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया, वही आज लोकतंत्र बचाने की बात कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह बात जशपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।

इस दौरान सीएम साय ने चुनाव में हार के बाद ईवीएम और निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाने को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। इसके अलावा उन्होंने महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले और सौरभ चंद्राकर को लेकर अमित जोगी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।

कांग्रेस के इतिहास को लेकर सीएम साय ने उठाए सवाल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्थाओं को कमजोर करने वाला रहा है। उन्होंने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान विपक्षी नेताओं को जेल में डाला गया और मीडिया की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाए गए थे।

सीएम ने अनुच्छेद 356 का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कई बार गैर-कांग्रेसी सरकारों को बर्खास्त करने के लिए इसका इस्तेमाल किया। ऐसे में कांग्रेस का आज लोकतंत्र की रक्षा की बात करना विरोधाभासी है।

चुनाव हारने पर EVM और निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाती है कांग्रेस

सीएम साय ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर चुनावी नतीजों के बाद संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता कभी वोट चोरी, कभी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), तो कभी ईवीएम और निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करते हैं।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, जब चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आते हैं तो उसे ईवीएम और निर्वाचन आयोग पर भरोसा रहता है, लेकिन हार मिलने पर इन्हीं संस्थाओं पर सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने इसे कांग्रेस की दोहरी नीति बताया।

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा से कांग्रेस को घेरने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि जशपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का उद्देश्य कांग्रेस और इंडी गठबंधन की राजनीति को जनता के सामने रखना है। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से लोगों को लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।

सीएम साय ने कहा कि जनता को राजनीतिक दलों के इतिहास और उनके लोकतंत्र से जुड़े दावों के बारे में जानने का अधिकार है।

सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रकरण के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को विदेश से भारत लाया गया है। अब सीबीआई उससे पूछताछ करेगी।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। साथ ही अवैध सट्टा कारोबार के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का भी खुलासा हो सकता है।

अमित जोगी के बयान पर सीएम साय की प्रतिक्रिया

सौरभ चंद्राकर को हीरो बताए जाने संबंधी अमित जोगी के बयान पर भी मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महादेव सट्टा ऐप मामले में गंभीर आरोपों का सामना कर रहे व्यक्ति को हीरो बताना कई सवाल खड़े करता है।

सीएम साय ने कहा कि इस तरह के बयान संबंधित नेताओं की सोच को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को हीरो बताने के पीछे क्या सोच है, इसका आकलन प्रदेश की जनता खुद कर सकती है।

Related Posts

CG Liquor Scam: शराब घोटाले में अरुणपति त्रिपाठी को हाईकोर्ट से जमानत, 95 दिन बाद मिली राहत; रामगोपाल अग्रवाल को भी बेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपियों को लगातार कानूनी…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया शुभारंभ

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर प्रवास के दौरान विश्राम गृह परिसर…

अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में…

Raipur News: शिक्षा मंत्री के बंगले में घुसे डीएड अभ्यर्थी, परिवार के साथ शुरू किया धरना, 2300 पदों पर नियुक्ति की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन अब…

1 of 499