Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

जवानों के साथ दीपावली मनाने बस्तर पहुंचे पीएम मोदी, CM विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। नक्सलमुक्ति अभियान में अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय देने वाले CRPF के वीर जवानों के साथ दीपावली मनाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बस्तर पहुंचे। प्रधानमंत्री के बस्तर आगमन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संदेश में कहा कि बस्तर की पावन धरा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। बस्तर सहित प्रदेश की जनता के प्रति प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह और आत्मीय लगाव सदैव प्रेरणादायी रहा है।

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व और मार्गदर्शन में बस्तर भय और हिंसा के अंधकार से निकलकर शांति, विश्वास और विकास के नए उजाले की ओर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि दीपावली के पावन अवसर पर वीर जवानों के बीच प्रधानमंत्री की उपस्थिति उनके अदम्य साहस, त्याग और समर्पण का सम्मान है। इससे जवानों का मनोबल भी बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही कामना की कि प्रधानमंत्री का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रदेश को निरंतर मिलता रहे।

Related Posts

होटल कारोबारी दीपक टंडन और पत्नी बरखा की बढ़ीं मुश्किलें, रायपुर में एक और FIR दर्ज; BNS की 8 धाराओं में केस

रायपुर। होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ…

CM विष्णुदेव साय ने धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ की गौ माता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

बगिया। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी…

1 of 502