Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, 11 नवंबर को राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत

रायपुर। स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत प्रदेश के तीन शहरों रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11 नवंबर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में इन तीनों शहरों को सम्मानित करेंगी।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुशी जाहिर करते हुए तीनों शहरों के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों और सफाई मित्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के हाथों छत्तीसगढ़ के तीन शहरों का सम्मानित होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। यह सम्मान सफाई मित्रों की मेहनत और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता के प्रति नई जागरूकता पैदा की है। स्वच्छता अब केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से संचालित जनआंदोलन बन चुकी है। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के सभी शहरों में बेहतर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित हो और नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिले।

केंद्रीय मंत्रालय ने भेजा चयन का पत्र

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा के राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन की औपचारिक जानकारी दी है। मंत्रालय के सचिव सतेंद्र सिंह ने छत्तीसगढ़ में संचालित स्वच्छता गतिविधियों और नागरिक सहभागिता की सराहना की है।

स्वच्छ सर्वेक्षण के दसवें संस्करण में तीन शहरों का चयन प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है। इससे छोटे और बड़े शहरों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने तथा सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सफाई मित्रों को मिलेगा विशेष सम्मान

नई दिल्ली में होने वाले समारोह में सफाई मित्रों और मैदानी कर्मचारियों की भूमिका को विशेष महत्व दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्रालय ने चयनित शहरों के प्रतिनिधिमंडलों में सफाई मित्रों, स्वच्छता निरीक्षकों, पर्यवेक्षकों, अभियंताओं और स्वच्छता मिशन से जुड़े प्रतिनिधियों को शामिल करने का आमंत्रण दिया है।

प्रत्येक पुरस्कार प्राप्त शहर से चार प्रतिनिधियों को मंच पर पुरस्कार ग्रहण करने का अवसर मिलेगा। समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहेंगे।

स्वच्छता नागरिकों के बेहतर जीवन से जुड़ा संकल्प: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रतियोगिता या सर्वेक्षण में बेहतर स्थान हासिल करने का विषय नहीं है, बल्कि यह नागरिकों के स्वास्थ्य, सम्मान और जीवन की गुणवत्ता से जुड़ा संकल्प है। इसकी जिम्मेदारी केवल नगरीय निकायों और सफाई कर्मचारियों की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की है।

उन्होंने कहा कि रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा की उपलब्धि से पूरे प्रदेश को नई प्रेरणा मिली है। अब लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान दिलाना है।

अरुण साव ने दी बधाई

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा विकास मंत्री अरुण साव ने भी तीनों शहरों के चयन पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने नगरीय निकायों की टीमों, जनप्रतिनिधियों, सफाई मित्रों और नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता स्थानीय निकायों की सक्रियता, सफाई मित्रों की मेहनत और जनसहयोग का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि स्वच्छता किसी विशेष अभियान तक सीमित न रहे, बल्कि शहरों की कार्यसंस्कृति और नागरिकों की दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बने।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की थीम ‘स्वच्छता की नई पहल-बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ’ भी सामूहिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी का संदेश देती है। रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलने वाला राष्ट्रीय सम्मान प्रदेश में स्वच्छता अभियान को नई ऊर्जा देने के साथ अन्य नगरीय निकायों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।

Related Posts

होटल कारोबारी दीपक टंडन और पत्नी बरखा की बढ़ीं मुश्किलें, रायपुर में एक और FIR दर्ज; BNS की 8 धाराओं में केस

रायपुर। होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ…

CM विष्णुदेव साय ने धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ की गौ माता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

बगिया। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी…

बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, बोले- 40-50 साल बाद आई ऐसी दीपावली, देश का हर जिला नक्सलमुक्त

बस्तर/रायपुर। कभी नक्सलवाद का गढ़ माने जाने वाले बस्तर में इस बार दीपावली का…

1 of 502