Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

जशपुर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: जल्दी अमीर बनने की चाह में रिश्तेदार ने की 6 साल के मासूम की हत्या, निकाले दिल-किडनी और आंखें

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र से एक बेहद खौफनाक और इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जल्दी और ज्यादा पैसा कमाने की चाहत में एक रिश्तेदार ने ही 6 साल के पहाड़ी कोरवा मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने न सिर्फ बच्चे का गला रेता, बल्कि उसके शरीर के अंदरूनी अंग (किडनी, फेफड़े और आंखें) निकालकर बाल्टी में छिपा दिए। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है।

7 नवंबर को लापता हुआ था मासूम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृत बच्चे के पिता रामजीत राम ने 7 नवंबर को सन्ना थाने में अपने 6 साल के बेटे जितेन्द्र राम के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। रामजीत करीब एक साल पहले परिवार के साथ मजदूरी करने सन्ना आया था और आमटचुआ नदी डेम के पास झोपड़ी बनाकर रहता था।

शिकायत के मुताबिक, 7 नवंबर की सुबह परिवार जब बच्चे की तलाश कर रहा था, तब सन्ना गांव के एक खेत में मक्का बाड़ी की मेड़ के पास पानी से भरे गड्ढे में एक बोरी दिखाई दी। बोरी खोलने पर उसके अंदर कंबल और गोधड़ी में लिपटा जितेन्द्र का शव मिला, जिसे मिट्टी से दबाया गया था।

सोशल मीडिया पर खोजता था अमीर बनने के तरीके

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और संदेह के आधार पर मृतक के ममेरे भाई बासुदेव उर्फ टंगनू (27) को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी बासुदेव ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी से मिलने वाली रकम से संतुष्ट नहीं था और कम समय में लखपति बनना चाहता था। इसके लिए वह सोशल मीडिया पर जल्दी अमीर बनने के तरीके तलाशता रहता था। इसी दौरान उसके दिमाग में इंसानी अंगों को बेचने का खौफनाक विचार आया और उसने इस वीभत्स वारदात की साजिश रची।

शराब पिलाकर किया कत्ल, फिर निकाले अंग

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बहला-फुसलाकर मासूम जितेन्द्र को एक झोपड़ी में ले गया। वहां उसने पहले बच्चे को शराब पिलाई। जब मासूम नशे में सो गया, तब आरोपी ने चाकू से उसका गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने बेरहमी की सभी हदें पार करते हुए बच्चे के सीने और पेट को चाकू से काटा और उसकी किडनी, फेफड़े और आंखें निकालकर एक प्लास्टिक की बाल्टी में रख दिया। इसके बाद शव को बोरी में भरकर पानी से भरे गड्ढे में छिपा दिया।

पुलिस ने हथियार और अंग किए बरामद

पुलिस ने आरोपी बासुदेव की निशानदेही पर मासूम का शव, हत्या में इस्तेमाल चाकू, फावड़ा, प्लास्टिक की बाल्टी में रखे गए शरीर के अंग और आरोपी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।

Related Posts

होटल कारोबारी दीपक टंडन और पत्नी बरखा की बढ़ीं मुश्किलें, रायपुर में एक और FIR दर्ज; BNS की 8 धाराओं में केस

रायपुर। होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ…

CM विष्णुदेव साय ने धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ की गौ माता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

बगिया। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी…

बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, बोले- 40-50 साल बाद आई ऐसी दीपावली, देश का हर जिला नक्सलमुक्त

बस्तर/रायपुर। कभी नक्सलवाद का गढ़ माने जाने वाले बस्तर में इस बार दीपावली का…

1 of 502