Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

दुर्ग में खूनी संघर्ष: एक्स गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ घूमते देख भड़का आशिक, गैरेज में घुसकर ताबड़तोड़ चाकूबाजी; 3 घायल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ी रंजिश ने एक खौफनाक रूप ले लिया। एक्स गर्लफ्रेंड को किसी अन्य युवक के साथ घूमता देख एक युवक इस कदर आगबबूला हो गया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गैरेज में घुसकर खूनी खेल खेला। इस सनसनीखेज चाकूबाजी की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीछा कर गैरेज में घुसे आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नागेंद्र सोमंकर नामक युवक अपनी पूर्व प्रेमिका को सारांश सिंह नामक युवक के साथ घूमते देख भड़क गया। गुस्से में अंधे होकर नागेंद्र ने अपने साथी अजय ठाकुर और अन्य दोस्तों के साथ मिलकर दोनों का पीछा करना शुरू कर दिया। खुद को बचाने के लिए सारांश अपनी महिला मित्र के साथ ‘कारफाई’ नामक गैरेज में जा घुसा। लेकिन आरोपी पीछा करते हुए गैरेज के भीतर तक जा पहुंचे और वहां हंगामा शुरू कर दिया।

बीच-बचाव करने आए दो भाइयों पर भी किया वार

आरोपियों ने गैरेज के अंदर सारांश सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए गैरेज संचालक आनंद शर्मा और उनके भाई मनीष शर्मा को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। आरोपियों ने दोनों भाइयों पर भी चाकू से वार कर दिया, जिससे मनीष शर्मा को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मोबाइल छीनकर आरोपी फरार

चाकूबाजी की इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित सारांश सिंह का मोबाइल फोन भी छीनकर मौके से फरार हो गए। इस दुस्साहसिक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Posts

होटल कारोबारी दीपक टंडन और पत्नी बरखा की बढ़ीं मुश्किलें, रायपुर में एक और FIR दर्ज; BNS की 8 धाराओं में केस

रायपुर। होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ…

CM विष्णुदेव साय ने धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ की गौ माता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

बगिया। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी…

बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, बोले- 40-50 साल बाद आई ऐसी दीपावली, देश का हर जिला नक्सलमुक्त

बस्तर/रायपुर। कभी नक्सलवाद का गढ़ माने जाने वाले बस्तर में इस बार दीपावली का…

1 of 502