Trendingछत्तीसगढ

कांकेर में मुर्गा बाजार की आड़ में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस की दबिश में 16 आरोपी गिरफ्तार; 31 लाख की संपत्ति जब्त

कांकेर। दीपावली के दिन जहां लोग त्योहार की खुशियां मना रहे थे, वहीं कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र में मुर्गा बाजार की आड़ में लाखों रुपये का जुआ खेला जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 54 हजार रुपये से अधिक नकदी और 3 कार व 6 बाइक समेत करीब 31 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

मुर्गा बाजार की आड़ में लग रहा था लाखों का दांव

मिली जानकारी के अनुसार, चारामा थाना क्षेत्र के पूरी गांव में दीपावली के दिन मुर्गा बाजार की आड़ में रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चारामा और कोरर थाने की अलग-अलग पुलिस टीमों को कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।

पुलिस को देखते ही मची भगदड़

पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। पुलिस को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और जुआ खेल रहे लोग भागने लगे। हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी कर 16 आरोपियों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 54 हजार रुपये से अधिक नकदी बरामद की गई।

3 कार और 6 बाइक सहित 31 लाख की संपत्ति जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही 3 कार और 6 बाइक भी जब्त की हैं। नकदी और वाहनों सहित जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि मुर्गा बाजार की आड़ में जुआ संचालित किए जाने की शिकायतें लंबे समय से सामने आ रही थीं। इसके बाद पुलिस ने योजना बनाकर यह कार्रवाई की।

दीपावली के दिन पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

होटल कारोबारी दीपक टंडन और पत्नी बरखा की बढ़ीं मुश्किलें, रायपुर में एक और FIR दर्ज; BNS की 8 धाराओं में केस

रायपुर। होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ…

CM विष्णुदेव साय ने धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ की गौ माता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

बगिया। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी…

बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, बोले- 40-50 साल बाद आई ऐसी दीपावली, देश का हर जिला नक्सलमुक्त

बस्तर/रायपुर। कभी नक्सलवाद का गढ़ माने जाने वाले बस्तर में इस बार दीपावली का…

1 of 501