Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

नक्सल विचारधारा का अंत, फूफा जी गैंग अब छाती पीट रहा: संतोष पाण्डेय

रायपुर: दिल्ली में हिड़मा के समर्थन में लगे नारे के मामले पर सांसद संतोष पाण्डेय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नक्सल विचारधारा का अंत हो रहा है, और दिल्ली तथा अन्य शहरों में बैठकर इसकी आड़ में धंधा करने वाले अब परेशान हैं।

सांसद पाण्डेय ने आरोप लगाया कि इनका फूफा जी गैंग दिल्ली और कुछ जेएनयू में बैठे लोग हैं, जो अब छाती पीटकर रो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग तो 2–3 दिन से खाना भी नहीं खा पाए होंगे।

संतोष पाण्डेय ने यह भी बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तय डेडलाइन से पहले ही लाल गलियारा समाप्त होने की ओर नक्सलवाद खत्म होने की प्रक्रिया तेज हो गई है। फॉरेन फंडिंग, सप्लाई और नेटवर्क लगभग बंद हो चुके हैं, इसलिए नक्सलवादी अब सुखेंगे और खत्म हो जाएंगे। कार्रवाई के बारे में उन्होंने कहा कि यह पहले भी जारी थी, आज भी जारी है और भविष्य में भी जारी रहेगी।

सचिन पायलट के बस्तर दौरे पर पाण्डेय ने कहा कि SIR हमारा नैतिक कर्तव्य है, और एक श्रेष्ठ नागरिक होने के नाते सभी को सहयोग करना चाहिए। कोई भी नहीं चाहेगा कि छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी या किसी दूसरे राज्य का नागरिक बसें। यह जनता का भी सवाल है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में कांग्रेस ने आरोप लगाए, लेकिन वहां किसी का नाम काटा गया हो, तो बताएं—अब तक किसी की भी शिकायत सामने नहीं आई है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468