Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कोसा-सिल्क से ढोकरा कला तक… अंतरराष्ट्रीय मेले में छत्तीसगढ़ी हुनर की गूँज

नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आज छत्तीसगढ़ पेवेलियन विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पेवेलियन का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और प्रदर्शित उत्पादों एवं नवाचारों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ वैश्विक व्यापार मंचों पर लगातार अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, वनोपज आधारित उत्पाद और स्थानीय कलाकृतियाँ वैश्विक बाजार में अपनी विशिष्ट पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा, “देश-विदेश में छत्तीसगढ़ के उत्पादों की बढ़ती मांग स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है और हमारे कारीगरों को नया सम्मान दिला रही है। यह ‘आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़’ के हमारे संकल्प को आगे बढ़ाने वाला कदम है।”

पेवेलियन में कोसा सिल्क, धातु-शिल्प, ढोकरा कला, प्राकृतिक वनोपज आधारित उत्पाद, मिलेट-आधारित फूड प्रोडक्ट्स और सूक्ष्म उद्यमों के नवीन मॉडलों को विशेष तौर पर सराहा गया। मुख्यमंत्री ने बस्तर की समृद्ध कला-संस्कृति के प्रदर्शन की भी तारीफ की।

उन्होंने डिजिटल स्क्रीन पर प्रसारित डॉक्यूमेंट्री ‘बदलता बस्तर (आमचो बस्तर)’ का अवलोकन करते हुए कहा कि यह दस्तावेज़ आज के नए बस्तर की तस्वीर स्पष्ट रूप से दिखाता है। उन्होंने कहा कि बस्तर तेजी से बदल रहा है और राज्य सरकार जनजातीय व ग्रामीण उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचाने के लिए निरंतर संस्थागत समर्थन और योजनाओं को सुदृढ़ कर रही है। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कमलेश जांगड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468