Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

साय कैबिनट की अहम बैठक कल, वित्त–कृषि–उद्योग पर लिए जा सकते हैं बड़े निर्णय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 3 दिसंबर को मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी। आगामी विधानसभा सत्र से पहले यह बैठक कई अहम नीतिगत और प्रशासनिक फैसलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में वित्त, अवसंरचना, कृषि, उद्योग, ऊर्जा और लोक सेवा से जुड़े कई महत्वपूर्ण एजेंडा पर चर्चा होगी। सरकार आगामी सत्र में प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों और प्रस्तावों को अंतिम रूप दे सकती है।

बैठक में राज्य में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा। साथ ही, नई नीतियों और परियोजनाओं को बजट में शामिल करने की प्रक्रिया को भी तेज किया जा सकता है। सरकार की प्राथमिकता निवेश बढ़ाने, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को मजबूत करने पर केंद्रित रहेगी।

राज्य के विकास रोडमैप को गति देने के लिए बुनियादी ढांचा उन्नयन, उद्योगों को बढ़ावा देने और निवेश आकर्षित करने से जुड़े प्रस्ताव भी कैबिनेट की मेज पर आ सकते हैं। मुख्यमंत्री साय हाल के दिनों में कई नई योजनाएं शुरू कर चुके हैं, जिनके प्रभावी क्रियान्वयन की रणनीति बैठक में तय की जाएगी।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

1 of 468