Trending

नवा रायपुर ODI मैच: पुलिस ने जारी किया रूट व पार्किंग प्लान

रायपुर: 3 दिसंबर को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक दिवसीय भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच मैच बहो रहा है. दोनों ही टीमें रायपुर पहुंच चुकी है. इंटरनेशनल क्रिकेट मैच को लेकर क्रिकेटप्रेमियों में काफी उत्साह नजर आ रहा है. प्रदेशभर से क्रिकेटप्रेमी मैच देखने रायपुर पहुंचने की योजना बना रहे हैं.

राज्य के अलग-अलग जिलो से आने वाले दर्शकों और खिलाड़ियों के सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात पुलिस रायपुर ने रूट प्लान तैयार किया है. पार्किंग व्यवस्था भी निर्धारित की गई है.

रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने का रोड

रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए तेलीबांधा थाना तिराहा नेशनल हाइवे क्र-53 होकर सेरीखेड़ी ओव्हरब्रीज से नया रायपुर मार्ग होकर चीचा स्टेडियम तिराहा से साई अस्पताल रोड होकर साई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में गाड़िया पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे.

बिलासपुर की ओर से स्टेडियम आने वालों के लिए मार्ग व्यवस्था

बिलासपुर की ओर से होकर क्रिकेट स्टेडियम आने वाले दर्शकबिलासपुर-रायपुर मार्ग से होकर धनेली नाला से रिंग रोड नम्बर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नंम्बर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाइवे क्र-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे.

बलौदाबाजार-खरोरा की ओर से स्टेडियम आने वालों के लिए मार्ग व्यवस्था

बलौदाबाजार-खरोरा मार्ग से होकर स्टेडियम आने वाले दर्शक बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग में विधानसभा ओव्हरब्रीज चौक से रिंग रोड नम्बर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नंम्बर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाइवे क्र-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे.

जगदलपुर-धमतरी मार्ग से होकर आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था

धमतरी-जगदलपुर की ओर से आने वाले दर्शक अभनपुर से केन्द्री, उपरवारा, मंत्रालय (डीडीयू) चौक, कोटराभाठा चौक, सेंध तालाब होकर सांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे.

दुर्ग-भिलाई की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था

दुर्ग-भिलाई की ओर से आने वाले दर्शक टाटीबंध से रिंग रोड 01 होकर पचपेढ़ीनाका, तेलीबांधा थाना तिराहा नेशनल हाइवे क्र-53 होकर सेरीखेड़ी ओव्हरब्रीज से नया रायपुर मार्ग होकर स्टेडियम तिराहा से साई अस्पताल रोड होकर सत्यसाई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे.

महासमुंद-सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था

महासमुंद सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए आरंग से सीधे स्टेडियम टर्निग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे.

पासधारी वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग

पासधारी वाहन जिन्हे पार्किंग पास A,B,C,D, E,F,G जारी हुआ है, वे सेरीखेड़ी ओव्हर ब्रीज होकर नया रायपुर प्रवेश मार्ग से स्टेडियम टर्निंग, डॉ खूबचंद बघेल चौक, कयाबांधा चौक (सेक्टर 15/21) कोटराभांठा चौक (सेक्टर-17/20) से ग्राम सेंध सेक्टर-04/10 होकर स्टेडियम पार्किंग A,B,C,D,E F G में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे.

मध्यम/भारी माल वाहनों का आवागमन प्रतिबंध

3 दिसंबर को क्रिकेट मैच आयोजन के दौरान सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु नया रायपुर के सभी प्रवेश मार्गो पर मध्यम/भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश दोपहर 12 बजे से रात्रि 01:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. असुविधा से बचने के लिए इस मार्ग स्थान पर वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग कर सकते है.

इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के आसपास सिक्योरिटी

नया रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. वन डे इंटरनेशनल मैच में सुरक्षा के लिए 1500 अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं.

स्टेडियम में प्रवेश पर प्रतिबंधित सामान

शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटका तंबाखु, माचिस-लाइटर्स व अन्य ज्वलनशील पदार्थ. बॉटल, डिब्बे, टिफिन, वाद्य यंत्र, कुर्सी-स्टूल, छाता, रूल, ब्लैड्स, स्कैट्स, बोर्ड, डंडा, हॉकी स्टीक, झण्डा, आग्नेयअस्त्र, फटाका, चाकु, कटार, तलवार ,कैची, काटने वाले तेज धारदार व अन्य खतरनाक वस्तु, खाद्य पदार्थ (बच्चों के खाद्य छोड़कर), कांच का कंटेनर, हैण्ड बैग, सूटकेस, लेडिज बैग, कागज का पैकेट. लैपटॉप, हैण्डीकेम केमरा, लेजर लाइट, सूचनात्मक लाइट, फ्लैश लाइट, फरफ्यूम, स्प्रे (सांस का स्प्रे छोड़कर) सिरिंज, पेन, पेसिंल, फुग्गे, खेलने वाले गेंद, लाउड हैलर, सिटी, हॉर्न रेडियो, भड़काउ व संकट पैदा करने वाले संकेत, जानवर, प्रचार उत्पाद सामग्री, सभी प्रकार का सिक्का.

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 459