Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: रजवाड़ा रिसॉर्ट में रिसॉर्ट में बड़ा हादसा, खाना खा रहे लोगो पर गिरी भारी-भरकम फॉल सीलिंग

रायपुर। राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित रजवाड़ा रिसॉर्ट में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। रिसॉर्ट के रेस्तरां की भारी-भरकम फॉल सीलिंग अचानक खाने के दौरान लोगों पर गिर गई, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हॉल में चीख-पुकार मच गई और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय रेस्तरां में लगभग 25 लोग मौजूद थे। जिस हॉल में यह घटना हुई, वह अभी निर्माणाधीन था। हादसे का कारण माना जा रहा है कि सजावटी डिजाइन और भारी लाइटिंग के कारण फॉल सीलिंग का वजन अधिक था, जिससे वह टूटकर गिर गई।

Related Posts

बिलासपुर: सिंगल यूज प्लास्टिक पर हाईकोर्ट की सख्त निगरानी, प्रदेशभर में जारी रहेगा अभियान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के इस्तेमाल को…

छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, 100 से ज्यादा नए पद शामिल; योग्यता और परीक्षा पैटर्न भी तय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होने वाली सरकारी…

1 of 459