Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: बिलासपुर रेल हादसे के बाद बड़ा एक्शन, डीआरएम समेत दो वरिष्ठ अधिकारी हटाए गए

बिलासपुर। (BilaspurRailHadsaa) बिलासपुर में हुए भीषण रेल हादसे को लेकर रेल संरक्षा आयुक्त की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर बिलासपुर के डीआरएम राजमल खोईवाल और प्रिंसिपल चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर राजीव कुमार बरनवाल को उनके पदों से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब वेस्टर्न रेलवे के उमेश कुमार को नया डीआरएम नियुक्त किया गया है।

(BilaspurRailHadsaa) गौरतलब है कि 4 नवंबर को गेवरारोड से बिलासपुर आ रही मेमू ट्रेन बिलासपुर स्टेशन से करीब 6 किलोमीटर पहले लालखदान में खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी। इस दर्दनाक हादसे में लोको पायलट समेत 12 यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हुए थे। हादसे के बाद पूरे रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया था।

(BilaspurRailHadsaa) घटना के तुरंत बाद रेल मंत्रालय ने रेल संरक्षा आयुक्त ब्रजेश कुमार मिश्रा को हादसे की जांच सौंपी थी। जांच के बाद प्रस्तुत की गई 30 पेज की विस्तृत प्रारंभिक रिपोर्ट में कई गंभीर और चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन संचालन में गंभीर लापरवाही, सिग्नल नियमों की अनदेखी, लोको पायलट की गलत निर्णय क्षमता और रेलवे सिस्टम में मौजूद तकनीकी खामियां इस हादसे की प्रमुख वजह रहीं।

(BilaspurRailHadsaa) रेल संरक्षा आयुक्त की रिपोर्ट के आधार पर रेलवे बोर्ड ने गुरुवार 11 दिसंबर को आदेश जारी करते हुए डीआरएम राजमल खोईवाल और प्रिंसिपल चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर राजीव कुमार बरनवाल का ट्रांसफर कर दिया। इससे पहले इस मामले में प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर सुबोध चौधरी और सीनियर डीओपी मसूद आलम को भी हटाया जा चुका है।

Related Posts

बिलासपुर: सिंगल यूज प्लास्टिक पर हाईकोर्ट की सख्त निगरानी, प्रदेशभर में जारी रहेगा अभियान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के इस्तेमाल को…

छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, 100 से ज्यादा नए पद शामिल; योग्यता और परीक्षा पैटर्न भी तय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होने वाली सरकारी…

1 of 459