Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: एमएमसी जोन के 3 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, 20 लाख के थे ईनामी

राजनांदगांव: एमएमसी (महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़) जोन के दर्रेकसा एरिया कमेटर का कमांडर और दो अन्य एसीएम ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन तीनों पर कुल 20 लाख रुपये का इनाम था।

समर्पण करने वालों में रोशन उर्फ मारा इरिया वेदजा (35) शामिल हैं, जिन पर 8 लाख रुपये का इनाम था। उनके साथ सुभाष उर्फ पोज्जा बंडू राववा (26) और रतन उर्फ मनकू ओमा पोय्याम (25) ने भी हथियार डाले, जिन पर 6-6 लाख रुपये का इनाम था। तीनों माओवादियों ने महाराष्ट्र के गोंदिया में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण किया।

अधिकारियों ने बताया कि संगठन के भीतर बढ़ती असुरक्षा, लगातार हो रही कार्रवाई और मुख्यधारा में लौटने की इच्छा के चलते उन्होंने यह निर्णय लिया।

छत्तीसगढ़ की सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह एमएमसी जोन में माओवादी हिंसा कम करने की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। पहले भी 28 नवंबर और 7 दिसंबर को कई माओवादियों ने समर्पण किया था। आठ दिसंबर को माओवादी शीर्ष नेता रामधेर समेत 11 साथियों ने भी हथियार डाले थे। अब इस जोन में सिर्फ एक माओवादी रंजीत ही शेष बताया जा रहा है।


Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

1 of 468