Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: दो कारोबारी भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कबीर नगर इलाके में देर रात एक सनसनीखेज घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। एम्स रेसीडेंसी परिसर में कपड़े के दो कारोबारी भाइयों आकाश सखूजा और विशाल सखूजा पर कुछ युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन चोटें गहरी होने के कारण डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना शनिवार देर रात करीब 10 बजे की है। आकाश सखूजा अपने दोस्तों के साथ एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए थे। इसी बीच कुछ अज्ञात युवक उनकी कपड़े की दुकान पर पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारी के साथ बदसलूकी व हंगामा करने लगे। कर्मचारी ने धमकियां मिलने पर तुरंत आकाश को फोन कर सूचना दी।

विवाद सुलझाने पहुंचे आकाश से बातचीत करने के बजाय युवक उग्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसके कुछ देर बाद आरोपी युवक एम्स रेसीडेंसी परिसर में पहुंचे और आकाश के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। बात बढ़ने पर आरोपियों ने चाकू निकालकर आकाश पर हमला बोल दिया। आकाश को बचाने बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई विशाल पर भी हमलावरों ने कई वार किए। दोनों भाइयों को पेट, छाती और हाथों पर गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही कबीर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि हाल के महीनों में रायपुर में चाकूबाजी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 245