Trendingदेशबड़ी खबर

पति था बाहर; प्रेमी के साथ रूम में अतरंग थी बहू…..तभी आ पहुंची सास, फिर….

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में हसनपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 65 वर्षीय शमीमा की अपने ही घर में बहू जैनब और उसके प्रेमी मेहर अली द्वारा हत्या कर दी गई। घटना 18 दिसंबर की रात को तब हुई जब शमीमा ने बहू को उसके प्रेमी के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा।

जानकारी के अनुसार, पति शाहनवाज अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए दूसरे जिले में नौकरी करते थे, जबकि घर पर उनकी मां शमीमा और पत्नी जैनब रहती थीं। पति की गैर-मौजूदगी का फायदा उठाकर जैनब और मेहर अली के बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों अक्सर घर में मिलने लगते थे।

घटना वाली रात शमीमा ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और बेटे को सब बताने की धमकी दी। डर और बेइज्जती के खौफ में जैनब ने मेहर अली के साथ मिलकर अपनी सास का गला दबा दिया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने पोस्टमार्टम और जांच के आधार पर दोनों पर शक जताया। अफजलगढ़ के सीओ आलोक कुमार के अनुसार, पूछताछ में जैनब ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी है और परिवारिक रिश्तों में बढ़ते विवादों और घरेलू मामलों में अपराध की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड को हाईकोर्ट से बड़ा झटका: दरगाहों और उर्स में DJ-धूमाल पर बैन वाले आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड को हाईकोर्ट से एक बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने…

छत्तीसगढ़ की धरती से अब निकालेगा हीरा, वैज्ञानिक सर्वेक्षण के बाद सैंपल की जांच में मिले 5 हीरे  

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की धरती से अब हीरा निकलेगा. जिले के सरायपाली क्षेत्र…

CG NEWS- मन्नत की जगह ‘देवगुड़ी’ में बिछ गई लाश! बेटे के दोस्त ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, जानें खौफनाक वजह

बतौली (सरगुजा)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 of 384