छत्तीसगढ

CG NEWS: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर लामबंद हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारी, बैंकों में लटके ताले

रायपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर राजधानी रायपुर में धरना देकर अपना विरोध जताया। कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते बैंकिंग सेवा बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इस हड़ताल में रायपुर,बलौदा बाजार,धमतरी महासमुंद,गरियाबंद और सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कर्मचारी शामिल है। जिसके चलते 73 जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में ताले लटक गए है।

हड़ताल कर रहे कर्मचरियों का कहना है कि, हमने सरकार से वेतन वृद्धि की मांग की थी और पूरी नहीं होने पर उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर गुहार लगाई थी। इसके बाद एकल पीठ और युगल पीठ में कर्मचारियों की जीत हुई। स्पष्टीकरण याचिका में भी जवाब तलब किया गया। 5 वर्षों का वेतन एरियर्स की राशि देने का आदेश हुआ। इसके बावजूद जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ को वेतन का लाभ नहीं मिल रहा है।

कर्मचारियों ने कहा कि, अगर उनके मांगे नहीं मानी गई तो वे 12 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। दूसरी तरफ बैंकों के बंद होने से कामकाज ठप पड़ गया है। वहीं किसानों को भी बैंक के काम के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों में खत्म किया अब ‘दिमाग’ से भी निकालेंगे माओवाद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग प्रवास के…

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

1 of 332