Trendingखेलबड़ी खबर

टीम इंडिया में लौटकर ही रहेंगे मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लिया था लेकिन इसके बाद से ही वो टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. इस दौरान उनकी अजीत अगरकर के साथ जुबानी जंग भी हुई थी, जब मीडिया के जरिए दोनों ने एक-दूसरे पर हमले किए थे

नए साल की पहली इंटरनेशनल सीरीज.

भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से होने वाला है. टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले कीवी टीम भारत दौरे पर आ रही है और इसकी शुरुआत 11 जनवरी से हो रही है. दोनों टीम के बीच सबसे पहले वनडे सीरीज खेली जाएगी और इसके लिए शनिवार 3 जनवरी को भारतीय टीम का ऐलान होने वाला है. मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इस सीरीज और इस ऐलान की बहुत ज्यादा अहमियत नहीं है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों के लिए ये उनके भविष्य का फैसला हो सकता है और इसमें एक बड़ा नाम है- मोहम्मद शमी. क्या शमी आखिरकार टीम इंडिया में वापसी करने वाले हैं,

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी

एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह अभी खत्म नहीं हुए हैं। चोट और लंबे ब्रेक के बाद घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन कर शमी ने चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर को साफ संदेश दे दिया है कि वह टीम इंडिया में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शमी ने फिटनेस के साथ-साथ अपनी लय भी वापस पा ली है। उनकी गेंदों में वही धार, स्विंग और अनुभव नजर आ रहा है, जिसके दम पर उन्होंने भारत को कई बड़े मैच जिताए थे। सूत्रों की मानें तो चयनकर्ता भी शमी की प्रगति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं, और आने वाली सीरीज में उन्हें मौका मिल सकता है।


अजित अगरकर के सामने यह सवाल था कि क्या शमी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दबाव के लिए दोबारा तैयार हो पाएंगे, लेकिन हालिया प्रदर्शन ने इस पर मोहम्मद शमी ने खुद मुहर लगा दी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो जल्द ही शमी एक बार फिर नीली जर्सी में नजर आ सकते हैं।

Related Posts

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6000 से ज्यादा वोटों से जीते

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम सोमवार को सामने आ गया…

डोंगरगढ़ में खूनी संघर्ष: प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ में रविवार देर रात एक…

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रायपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के…

1 of 436