Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, शिक्षक ने 8 साल तक मिटाई हवस

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। बालोद थाना क्षेत्र की रहने वाली 50 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शुक्रवार शाम 4 बजे बालोद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, औराभाठा स्थित प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ रज्जू महिलांग (43) पर महिला ने आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर पिछले करीब 8 वर्षों तक उसके साथ शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर बालोद थाना में एफआईआर दर्ज की गई।

मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि महिला ने रिपोर्ट में शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468